Latest Gyan

iPhone X Vs Mi MIX 2: फीचर्स से कीमत तक, जानिए कौन है बेहतर?

चीनी ब्रांड श्याओमी का फ्लैगशिप मॉडल Mi MIX 2 एप्पल के iPhone X को कड़ी टक्कर दे सकता है।


जब भी iPhone का नया मॉडल मार्केट में आता है, यूजर्स में उसे लेने की होड़ लग जाती है। यूं तो ये हैंडसेट जेब पर भारी होता है, लेकिन जब बात स्टाइल और स्टेटस सिंबल की आती है तो कीमत मायने नहीं रखती। एप्पल की बड़ी कामयाबी के पीछे iPhone ही है। भारत में iPhone की कीमत हमेशा ही यूएस और अन्य देशों से ज्यादा होती है, लेकिन यूजर्स इसे हंसते-हंसते खरीदते हैं। इस बार एप्पल का फ्लैगशिप मॉडल iPhone X है।



भारत में iPhone X की कीमत की शुरुआत 89,000 रुपए से होगी। वहीं, टॉप मॉडल की कीमत 1,20,000 रुपए होगी। हालांकि, इस महंगे मॉडल को चीनी ब्रांड श्याओमी का फ्लैगशिप मॉडल Mi MIX 2 कड़ी टक्कर दे सकता है। भारत में इसकी शुरुआत 32500 रुपए से हो सकती है। वहीं, टॉप मॉडल 46,000 रुपए के करीब हो सकता है। भारत में Xiaomi के स्मार्टफोन से iPhone की सेलिंग पर हमेशा ही असर हुआ है। ऐसे में, एक बार फिर इन दोनों स्मार्टफोन में जबरदस्त टक्कर हो सकती है।
अभी ये दोनों मॉडल ही भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि iPhone X अक्टूबर में और Mi MIX 2 नवंबर में भारत लॉन्च हो सकते हैं। यहां दोनों हैंडसेट के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का कम्पेरिजन किया जा रहा है।


कीमत : iPhone X Vs Xiaomi Mi MIX 2

iPhone X को दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें एक 64GB और दूसरा 256GB में आएगा। भारत में 64GB वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपए और 256GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत 1,20,000 रुपए तय की गई है। दूसरी तरफ, Xiaomi Mi MIX 2 को तीन मेमोरी वेरिएंट 64GB, 128GB और 256GB में लॉन्च किया जाएगा। 64GB वेरिएंट की कीमत 32500 रुपए, 128GB की 39000 रुपए और 256GB की कीमत 46000 रुपए के करीब हो सकती है।



डिस्प्ले : iPhone X Vs Xiaomi Mi MIX 2



iPhone X की बात करें तो इसमें 5.80-इंच की बेजल लेस टच स्क्रीन दी है। जिसका डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1125 x 2436 पिक्सल्स है। iPhone के इस मॉडल में फुल डिस्प्ले स्क्रीन दी है। कंपनी ने पहली बार इस तरह की स्क्रीन दी है। साथ ही, स्क्रीन से होम बटन हटा दिया है। ये 3D टच डिस्प्ले को सपोर्ट करती है। यूजर को पहली बार iPhone पर फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। यानी वीडियो और गेमिंग के साथ दूसरे एक्सपीरियंस भी बेहतर होंगे।
दूसरी तरफ, Mi MIX 2 में 5.99 इंच टच स्क्रीन दी है, जिसका डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल्स है। इसकी पिक्सल पर इंच डेन्सिटी 403 (PPI) है। ये हैंडसेट भी पूरी तरह बेजललेस है। वहीं, यूजर को फुल डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है। हालांकि, नीचे की तरफ थोड़ा से एरिया में हार्डवेयर दिया है। इसके बाद भी, स्क्रीन साइज iPhone X से बड़ा है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का यूज किया गया है।



प्रोसेसर : iPhone X Vs Xiaomi Mi MIX 2


iPhone X में एप्पल का लेटेस्ट A11 Bionic Hexa-core (2x Monsoon + 4x Mistral) प्रोसेसर दिया है। ये एप्पल का सबसे एडवांस और फास्ट प्रोसेसर है। इसके साथ, GPU (three-core graphics) है। इस हार्डवेयर और एप्पल के लेटेस्ट iOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर यूजर को दमदार स्पीड मिलेगी।
दूसरी तरफ, Mi MIX 2 में क्वालकॉम कंपनी का MSM8998 स्नैपड्रैगन 835 Octa-core (4x2.45 GHz Kryo & 4x1.9 GHz Kryo) प्रोसेसर दिया है। साथ ही, GPU एड्रेनो 540 है। ये हैंडसेट एंड्रॉइड के वर्जन 7.1 नॉगट पर रन करेगा। इस कॉम्बिनेशन पर भी यूजर को दमदार स्पीड मिलेगी।



मेमोरी : iPhone X Vs Xiaomi Mi MIX 2


बात की जाए रैम और स्टोरेज की, तो iPhone X में 3GB RAM मिलती है। साथ ही, ये दो इंटरनल मेमोरी वेरिएंट 64GB और 256GB में आता है। इसमें मेमोरी बढ़ाने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। यानी यूजर को 64GB से 256GB के बीच में कोई तीसरा मेमोरी वेरिएंट नहीं मिलेगा।
Mi MIX 2 में यूजर को दो रैम वेरिएंट मिलेंगे। इनमें एक 6GB और दूसरा 8GB वाला है। साथ ही, ये तीन मेमोरी वेरिएंट 64GB, 128GB और 256GB में आता है। हालांकि, iPhone की तरह इसमें भी मेमोरी को बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा। यानी iPhone X की तुलना में यहां यूजर को 128GB मेमोरी का एक्स्ट्रा वेरिएंट मिल रहा है


कैमरा : iPhone X Vs Xiaomi Mi MIX 2


एप्पल ने इस बार iPhone X के कैमरा पर ज्यादा फोकस किया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल-रियर कैमरा दिया है। ये कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। साथ ही, कैमरा के लिए नया OIS दिया है। इसमें 2x ऑप्टिकल जूम भी दिया है। बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए इसमें quad-LED (डुअल टोन) फ्लैश दिया है। दूसरी तरफ, फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है।
iPhone X का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, जियो-टैगिंग, HDR, फेस और स्माइल डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस है। फ्रंट कैमरा से भी फुल HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
अब बात करें Mi MIX 2 की, तो इसमें 12 मेगापिक्स का सिंगल रिय कैमरा है। ये भी फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसमें OIS (4-axis) के साथ डुअल-LED फ्लैश दिया है। दूसरी तरफ, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। इस फोन में जियो-टैगिंग, फेस डिटेक्शन, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इससे भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।



पॉपुलैरिटी : iPhone X Vs Xiaomi Mi MIX 2


भारत में एप्पल और श्याओमी, दोनों स्मार्टफोन यूज करने वाले लाखों यूजर्स हैं। फीचर्स और लुक से लेकर हार्डवेयर तक श्याओमी हर मामले में एप्पल को टक्कर देती है। इतना ही नहीं, एप्पल के iPad की तरफ श्याओमी भी टैबलेट लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में, इस बार मुकाबला iPhone X और Mi MIX 2 के बीच हो सकता है।
वैसे, Mi MIX 2 की पॉपुलैरिटी को इस बात से समझा जा सकता है कि चीन में इस हैंडसेट की पहली सेल सिर्फ 58 सेकंड में खत्म हो गई थी। यानी चंद सेकंड में कंपनी ने हजारों हैंडसेट सेल कर दिए थे। iPhone X और Mi MIX 2 की प्राइस में बड़ा अंतर है। जबकि फीचर्स और लुक के मामले में दोनों एक-दूसरे पर भारी माने जा सकते हैं। ऐसे में, कम कीमत वाला Xiaomi Mi MIX 2 एप्पल के नए फ्लैगशिप मॉडल iPhone X पर भारी तो पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें